अर्जुन राम मेघवाल को कैबिनेट मंत्री का दर्ज़ा देना चाहिए था, अशोक गहलोत बोले- राजस्थान के लोग खुश होते

Ashok Gehlot
ANI
अभिनय आकाश । May 19 2023 6:43PM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अर्जुन राम मेघवाल को अगर मंत्री बनाना ही था तो उनको कैबिनेट का दर्ज़ा देना चाहिए था। उनको राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार दिया। वह अनुसूचित जाति के नेता हैं उनको प्रोमोट करना चाहिए था। राजस्थान के लोग खुश होते।

राजस्थान से आने वाले अर्जुन राम मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री के रूप में किरेन रिजिजू की जगह ली है।  कुछ लोगों ने इस कदम को किरेन रिरिजू के न्यायपालिका से टकराव को इस बदलाव की वजह बताया। वहीं बीजेपी के मंत्री ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। वहीं अब इसको लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अर्जुन राम मेघवाल को अगर मंत्री बनाना ही था तो उनको कैबिनेट का दर्ज़ा देना चाहिए था। उनको राज्य मंत्री के तौर पर स्वतंत्र प्रभार दिया। वह अनुसूचित जाति के नेता हैं उनको प्रोमोट करना चाहिए था। राजस्थान के लोग खुश होते।

इसे भी पढ़ें: Cheetahs Death | कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, केंद्र सरकार से राजस्थान भेजना का आग्रह किया

अर्जुन राम मेघवाल ने एमओएस लॉ एंड जस्टिस के रूप में स्वतंत्र प्रभार संभाल लिया। केंद्रीय कानून मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बात करने हुए अपने विजन को सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरे ऊपर विश्वास किया और उस विश्वास पर खरे उतरेंगे। न्यायपालिका और सरकार के बीच दूरियों के सवाल पर नए कानून मंत्री ने कहा कि कोई ऐसी दूरियां नहीं हैं। कोर्ट में जो भी मामले लंबित हैं, वो जल्द से जल्द कम हो और सभी को न्याय मिले, यही हमारा उद्देश्य है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़