महाभारत में अर्जुन के तीरों में थी परमाणु शक्ति: राज्यपाल धनखड़

arjuns-arrows-had-nuclear-power-says-west-bengal-governor-jagdeep-dhankhar-at-science-fair
[email protected] । Jan 15 2020 12:45PM

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि यह 20वीं सदी में नहीं, बल्कि रामायण के दिनों में हमारे पास पुष्पक विमान था। संजय ने महाभारत का पूरा युद्ध घृतराष्ट्र को सुनाया, लेकिन टीवी देखकर नहीं। महाभारत में अर्जुन के तीरों में परमाणु शक्ति थी।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को दावा किया कि रामायण के दिनों में भी ‘पुष्पक विमान’ था और महाभारत के अर्जुन के तीरों मे परमाणु शक्ति थी। यहा एक कार्यक्रम में धनखड़ ने कहा, ‘‘यह 20वीं सदी में नहीं, बल्कि रामायण के दिनों में हमारे पास पुष्पक विमान था। संजय ने महाभारत का पूरा युद्ध घृतराष्ट्र को सुनाया, लेकिन टीवी देखकर नहीं। महाभारत में अर्जुन के तीरों में परमाणु शक्ति थी।’’

इसे भी पढ़ें: जरूरत पड़ने पर राज्यपाल के बिना आयोजित करेंगे दीक्षांत समारोह: पार्थ चटर्जी

महाकाव्य महाभारत में ऐसा प्रसंग है कि कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान संजय ने हस्तिनापुर में बैठकर दृष्टिबाधित नरेश धृतराष्ट्र को आंखों देखा हाल सुनाया था। इसके लिए संजय के पास दिव्यदृष्टि जैसी कोई शक्ति थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़