जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के जवानों ने गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की

Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिला में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की सुरक्षा के लिए तैनात सेना के जवानों ने एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और उसे कई किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिला में नियंत्रण रेखा (एलओसी) की सुरक्षा के लिए तैनात सेना के जवानों ने एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और उसे कई किलोमीटर तक कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: मथुरा में पुलिसकर्मी को धमकाने के आरोप में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

अधिकारियों ने कहा कि बृहस्पतिवार की रात सेना की स्थानीय इकाई को एक गर्भवती महिला को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए पुंछ में नियंत्रण रेखा पर स्थित तुगलु (नूरकोट) गांव के सीमावर्ती इलाके से एक फोन आया था।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में एक फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा के लिए खुलेंगे स्कूल

उन्होंने बताया कि महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी। अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने तुरंत पहल की और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को चारपाई पर नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़