जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में दुर्घटनावश गोली चलने से सेना का एक जवान घायल

प्रतिरूप फोटो
Prabhasakshi Image
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 29 2024 3:59PM
अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के बलनोई इलाके में यह जवान एक गश्ती दल का हिस्सा था। उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह फिसल गया और उसकी सर्विस राइफल से गोली चल गई। उसका बायां पैर जख्मी हो गया ,जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मेंढर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास दुर्घटनावश सर्विस राइफल से गोली चल जाने से भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह हादसा बुधवार रात में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के बलनोई इलाके में यह जवान एक गश्ती दल का हिस्सा था। उसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह फिसल गया और उसकी सर्विस राइफल से गोली चल गई। उसका बायां पैर जख्मी हो गया ,जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि बुधवार शाम को बलनोई में सीमा पर तारबंदी के पास एक जंग लगे हथगोले को नष्ट कर दिया गया। सेना को गश्त के दौरान हथगोला बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़