पंजाब सीएम भगवंत मान पहुंचे तिहाड़, बस कुछ देर का इंतजार, कुछ देर में हो सकती है रिहाई

 Tihar Jail
ANI
अभिनय आकाश । May 10 2024 6:10PM

आम तौर पर ये होता है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश आता है और जिस जज की कस्टडी में आरोपी रहता है वो रिलीज ऑर्डर जारी करते हैं। फिर वो जेल पहुंचता है। इस केस में भी अगर ऐसा होता तो फिर सुप्रीम कोर्ट के जमानत देने के बाद निचली अदालत के जज रिलीज ऑर्डर जारी करते। उसके बाद वो आदेश तिहाड़ जेल जाता। लेकिन यहां पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश सीधा तिहाड़ जेल पहुंचा है। आम तौर पर ये होता है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश आता है और जिस जज की कस्टडी में आरोपी रहता है वो रिलीज ऑर्डर जारी करते हैं। फिर वो जेल पहुंचता है। इस केस में भी अगर ऐसा होता तो फिर सुप्रीम कोर्ट के जमानत देने के बाद निचली अदालत के जज रिलीज ऑर्डर जारी करते। उसके बाद वो आदेश तिहाड़ जेल जाता। लेकिन यहां पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश सीधा तिहाड़ जेल पहुंचा है।

लोकसभा चुनाव के बीच आज का दिन आम आदमी पार्टी के लिए खुशियां लेकर आया। अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी है। केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा।सुप्रीम कोर्ट ने जो परंपरा है उससे हटकर एक खास बात लिखी कि 50 हजार का जो निजी मुचलका है और उसकी सिक्योरिटी जेल सुपरीटेंडेंट के सामने केजरीवाल जमा करेंगे। आम तौर पर ये होता है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश आता है और जिस जज की कस्टडी में आरोपी रहता है वो रिलीज ऑर्डर जारी करते हैं। फिर वो जेल पहुंचता है। इस केस में भी अगर ऐसा होता तो फिर सुप्रीम कोर्ट के जमानत देने के बाद निचली अदालत के जज रिलीज ऑर्डर जारी करते। उसके बाद वो आदेश तिहाड़ जेल जाता। लेकिन यहां पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश सीधा तिहाड़ जेल पहुंचा है। 

इसे भी पढ़ें: हनुमान जी की जय...अरविंद केजरीवाल की जमानत पर पत्नी सुनीता ने किया कुछ इस अंदाज में रिएक्ट

अरविंद केजरीवाल को लेने के लिए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल घर से निकल गई हैं। वह उन्हें लेने के लिए तिहाड़ पहुंच रही हैं। सीएम केजरीवाल का रिलीज ऑर्डर तिहाड़ पहुंच चुका है। थोड़ी देर में सीएम अरविंद केजरीवाल बाहर आ जाएंगे। शराब नीति घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में शुक्रवार को कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है और लोगों के आशीर्वाद का नतीजा है। 

इसे भी पढ़ें: ये कैसी bail है? हिमंत बिस्वा सरमा बोले- कोई भी सम्मानजनक व्यक्ति इस प्रकार की जमानत को अस्वीकार करेगा

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि यह सिर्फ आप  के लिए ही नहीं बल्कि भारत के लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। भाजपा ने इसे तानाशाही देश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लोगों में उम्मीद जगी है कि इस तानाशाही का अंत होगा। यह लोकतंत्र और संविधान की जीत है। अरविंद केजरीवाल आज शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे और मुझे भरोसा है कि वे दिल्ली और देश को संबोधित जरूर करेंगे... शायद ऊपर वाले का यह ईशारा है कि अब चीज़े बदल रही हैं, देश के लोकतंत्र और संविधान पर जो हमला हो रहा था, अब उसे बदलने,रोकने का समय आ गया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़