गृहमंत्री अमित शाह के साथ दोपहर में बैठक करेंगे अरविंद केजरीवाल

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 19, 2020 1:24PM
शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल पर आक्रामक निशाना साधा था। इन चुनावों में हालांकि भाजपा सिर्फ आठ सीटें ही जीत पाई और आम आदमी पार्टी के खाते में 62 सीटें आईं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं।
नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल की गृह मंत्री के साथ यह पहली बैठक दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर गृह मंत्रालय के कार्यालय में होगी।
Delhi: Chief Minister Arvind Kejriwal will meet Union Home Minister Amit Shah at North Block today, as a courtesy call. (File pics) pic.twitter.com/pY1PN0CkZQ
— ANI (@ANI) February 19, 2020
सूत्रों ने बताया कि यह ‘शिष्टाचार’ बैठक है। शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल पर आक्रामक निशाना साधा था। इन चुनावों में हालांकि भाजपा सिर्फ आठ सीटें ही जीत पाई और आम आदमी पार्टी के खाते में 62 सीटें आईं। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं।
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़