अशोक गहलोत बोले, देश में नफरत व घृणा का माहौल

ashok-gehlot-says-the-atmosphere-of-hatred-and-hatred-in-the-country
[email protected] । Apr 6 2019 7:25PM

गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद भगोरा द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि देश में नफरत और घृणा का माहौल बना हुआ है। बांसवाड़ा शहर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा,  देश में नफरत और घृणा का माहौल बना हुआ है। देश बरबाद हो रहा है, लोकतन्त्र और संविधान खतरे में है, अब समय आ गया है हम उससे छुटकारा पाएं। 

गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद भगोरा द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। राहुल गांधी ने किसानों के कर्जे माफ करने का वादा किया था जिसे हमने सरकार बनते ही पूरा किया। वहीं, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालाधन वापस लाने का वादा किया, 15 लाख रूपए खाते में डालने की बातें कीं लेकिन यह सब जुमलेबाजी ही बनकर रह गए।’

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का घोषणापत्र झूठे वादों का दस्तावेज, वादों को कभी पूरा नहीं किया: भाजपा

उन्होंने कहा कि सेना के जवान सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं और हम उनको सलाम करते हैं, हम सेना के शौर्य पर सियासत नहीं करते। जनता का भरोसा ही हमारी ताकत है। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तलवाड़ा हवाई पट्टी से त्रिपुर सुंदरी पहुंचे तथा दर्शन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़