निकम्मा और नकारा जैसे उपनामों से नवाजने वाले अशोक गहलोत ने पायलट को इस वजह से ट्विटर पर दी बधाई

Ashok Gehlot
अभिनय आकाश । Sep 7 2021 3:12PM

कभी पायलट को निकम्मा और नकारा कहकर कोसने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने ट्वीट करते हुए पायलट को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का आज जन्मदिन है। पायलट समर्थक प्रदेश में अलग अलग तरह से खुशियां मना रहा है। वहीं पायलट के सिविल लाइन वाले आवास के बाहर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां सहित कई नेताओं ने सचिन पायलट को उनके जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि कभी पायलट को निकम्मा और नकारा कहकर कोसने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने ट्वीट करते हुए पायलट को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

इसे भी पढ़ें: 5 साल की बच्ची के साथ 40 साल के अधेड़ आदमी ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि राजस्थान में लगातार कांग्रेस में गहलोत सरकार और पायलट गुट के बीच अनबन की खबरें सामने आती रहती हैं। बीते दिनों सचिन पायलट की नाराजगी और रिसॉर्ट पॉलिटिक्स के दौर के बीच राजस्थान में सरकार पर संकट के बादल भी मंडराने लगे थे। हालांकि बाद में पालयट द्वारा सिंधिया जैसा कारनामा नहीं दोहरा पाने की वजह से बगावत को काबू में कर सरकार बचा लिया गया था। लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के रिश्ते बेहद तल्ख नजर आए थे। यहां तक की अपनी ही पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री रहे पायलट के लिए उन्होंने जैसे शब्दों का प्रयोग किया था वो न राजनीति में और खासकर गहलोत की शैली से बिल्कुल विपरीत था। अशोक गहलोत ने कहा था कि मासूम चेहरा, हिंदी इंग्लिश पर अच्छी कमांड और पूरे देश की मीडिया को प्रभावित कर रखा है। हम जानते थे कि वो (सचिन पायलट) निकम्मा है, नकारा है, कुछ काम नहीं कर रहा है। खाली लोगों को लड़वा रहा है। अशोक गहलोत ने कहा कि हमारे अपने सचिन पायलट सात साल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष रहे, ये बड़ी बात है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी का विश्वास उठ गया है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में टॉफी का लालच देकर 4 साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने किया रेप

जन्मदिन के बहाने पायलट समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन

पायलट के जन्मदिन पर इस बार उनके समर्थक दो दिन शक्ति प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश भर में पायलट समर्थक वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं।  हर विधानसभा क्षेत्र में 5 हजार पौधों के हिसाब से पूरे प्रदेश में 10 लाख पौधे लगाने का टारगेट तय किया गया है। पायलट के जन्मदिन पर भी राजधानी जयपुर से लेकर जिलों में ब्लड डोनेशन सहित कई तरह के कार्यक्रमों की तैयारी की है। सचिन पायलट के समर्थकों ने जन्मदिन से पहले मेरे सपनों का राजस्थान के नाम से एक वीडियो भी जारी किया है। 57 सेकंड के इस वीडियो में विकसित राजस्थान की तस्वीर दिखाते हुए इसे पायलट के सपनों से जोड़ा गया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़