Assam की Nagaon Lok Sabha seat पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 15 प्रत्याशी मैदान में

Assam की Nagaon Lok Sabha seat पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 15 प्रत्याशी मैदान में
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

असम के नगांव संसदीय क्षेत्र में मंगलवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की शुरुआत हुई। प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और एआईयूडीएफ प्रत्याशियों के बीच देखा जा रहा है।

गुवाहाटी, छह अक्टूबर असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। यह उपचुनाव कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद जरूरी हो गया।

बोरदोलोई ने लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी देवाशीष शर्मा, पूर्व कांग्रेस विधायक शिवमोनी बोरा तथा ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और 624 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

नगांव लोकसभा क्षेत्र में कुल 19.05 लाख मतदाता हैं। मतदान शाम पांच बजे समाप्त होगा, जबकि मतगणना नौ अक्टूबर को होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़