अशोक चव्हाण ने पूछा क्या विजय माल्या भाजपा में शामिल होने वाले हैं

attempt-to-turn-mallya-into-valmiki-will-he-be-inducted-into-bjp-asks-congress-after-gadkari-s-comment
[email protected] । Dec 15 2018 11:56AM

गडकरी ने कहा था कि भाजपा में अपराधी भी उसी तरह सुधर जाते हैं जिस तरह से डकैत वाल्मीकि ऋषि वाल्मीकि बन गए और बाद में रामायण की रचना की। चव्हाण ने कहा, 'यह माल्या को वाल्मीकि बनाने का प्रयास है।'

मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा भगोड़े कारोबारी विजय माल्या का ‘बचाव’ करने की आलोचना करते हुए पूछा कि क्या माल्या को भाजपा में शामिल किया जाएगा। गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ‘एक बार कर्जा नहीं चुकाने की वजह से विजय माल्याजी’ को ‘चोर’ कहना गलत होगा क्योंकि उन्होंने पिछले लगभग चालीस वर्ष तक नियमित रूप से कर्जे चुकाए थे।

इसे भी पढ़ें-  माल्या पर मेरी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया: नितिन गडकरी

चव्हाण ने भाजपा नेता के हालिया बयान को उनके पुराने बयान से भी जोड़ा है। पिछले साल गडकरी ने कहा था कि भाजपा में अपराधी भी उसी तरह सुधर जाते हैं जिस तरह से डकैत वाल्मीकि ऋषि वाल्मीकि बन गए और बाद में रामायण की रचना की। चव्हाण ने कहा, ‘‘यह माल्या को वाल्मीकि बनाने का प्रयास है।’’ 

All the updates here:

अन्य न्यूज़