'मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं', बसवराज बोम्मई बोले- कर्नाटक कांग्रेस के लिए एटीएम था, जो अब चला गया

Basavaraj Bommai
ANI
अंकित सिंह । Oct 2 2022 3:20PM

सवराज बोम्मई ने कहा कि आज गांधी जयंती है, मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं? उन्होंने तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और डीके शिवकुमार पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर हैं। कर्नाटक राज्य कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम था, जो अब चला गया है।

कर्नाटक में कांग्रेस और भाजपा के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है। गांधी जयंती के अवसर पर भी दोनों पार्टी के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। इस वक्त एक ओर जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई थे तो वहीं दूसरी ओर कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार थे। सबसे पहले हम आपको यह बताते हैं कि आखिर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने क्या कहा। इसके बाद से कांग्रेस की ओर से पलटवार किया गया। बसवराज बोम्मई ने कहा कि आज गांधी जयंती है, मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं? उन्होंने तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और डीके शिवकुमार पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर हैं। कर्नाटक राज्य कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम था, जो अब चला गया है।

इसे भी पढ़ें: हुड्डा, सैयद नासिर हुसैन, गौरव वल्लभ का प्रवक्ता पद से इस्तीफा, करेंगे खड़गे का प्रचार, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव पर जोर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री के इस आरोप का डीके शिवकुमार की ओर से पलटवार किया गया है। उन्होंने कहा कि हां, मैं जमानत पर हूं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी जमानत हैं। पर उनके (भाजपा) दर्जनों हैं जो जमानत पर हैं। येदियुरप्पा के खिलाफ कोई मामला नहीं? बोम्मई ने मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए। वह मुझे परप्पन अग्रहारा (सेंट्रल जेल) भेज दें, मैं थोड़ा आराम करूंगा। आपको बता दें कि फिलहाल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में है। कर्नाटक में राहुल गांधी इस वक्त भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। कर्नाटक में कांग्रेस लगातार भाजपा पर 40% कमीशन वाली सरकार होने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस की ओर से दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सरकार हर मामले में 40% कमीशन ले रही है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान घटनाक्रम पर गहलोत ने तोड़ी चुप्पी, सचिन पायलट का बिना नाम लिए कही यह बात

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि कर्नाटक कॉन्ट्रैक्ट एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा कि कर्नाटक में 40% कमीशन की चोरी हो रही है। PM ने कोई कार्रवाई नहीं की। 13,000 स्कूल एसोसिएशन से लिया गया 40% कमीशन पर न तो पीएम ने और न ही सीएम ने कोई कार्रवाई की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के लिए महात्मा गांधी की विरासत को ‘‘हथियाना’’ आसान है, लेकिन उनके पदचिह्नों पर चलना मुश्किल है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़