Bhadohi में सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री साझा करने वाला गौरव मिश्रा गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर अश्लील सामग्री प्रसारित करने और बच्चों को बेचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। आरोपी के मोबाइल फोन से आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा संचालित इन ऑनलाइन समूहों में देश और विदेश के कई लोग शामिल थे।

भदोही जिले में अश्लील सामग्री का संकलन कर सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ और ‘टेलीग्राम’ पर साझा करने और बच्चों को बेचने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने बताया कि एक आधिकारिक सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने 12 अक्टूबर को कोइरौना थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि गोपालीपुर निवासी गौरव मिश्रा (27) इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर कई समूहों का संचालन कर रहा था और उनमें प्रतिबंधित श्रेणी की अश्लील सामग्री साझा कर रहा था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 295 (बच्चों को अश्लील सामग्री बेचने), पॉक्सो अधिनियम की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

मोबाइल फोन की जांच में आपत्तिजनक सामग्री मिलने और समूहों में उसे साझा किए जाने की पुष्टि होने पर उसका फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा संचालित समूहों में देश-विदेश के लोग जुड़े हुए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़