Bhagwant Mann ने Pakistan स्थित Kartarpur Sahib जाने के लिए केंद्र से राजनीतिक मंजूरी मांगी

Bhagwant Mann ने Pakistan स्थित Kartarpur Sahib जाने के लिए केंद्र से राजनीतिक मंजूरी मांगी
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

पंजाब के मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी है। वह 24 नवंबर को अपनी यात्रा के दौरान कुछ राज्य मंत्रियों के साथ एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ले जाना चाहते हैं। यदि गलियारा नहीं खुला तो अटारी-वाघा सीमा मार्ग का विकल्प चुना जा सकता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर 24 नवंबर को पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने के लिए केंद्र सरकार से राजनीतिक मंजूरी मांगी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, मान इस यात्रा पर अपने कुछ मंत्रियों सहित एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को भी साथ ले जाना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि अगर आने वाले दिनों में करतारपुर गलियारा नहीं खुलता है, तो केंद्र सरकार मुख्यमंत्री को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते गुरुद्वारा जाने की अनुमति दे सकती है। किसी मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी आवश्यक होती है। इससे पहले सोमवार को, मान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर करतारपुर साहिब गलियारा को फिर से खोलने की अपील की थी।

मान ने कहा था, मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर साहिब गलियारा फिर से खोलने की अपील करता हूं। यह गलियारा पिछले साल सात मई से बंद है, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर तड़के मिसाइल हमले किए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़