दो दिन के वृन्दावन प्रवास में सांसद व साधु-संतों से मिले भागवत

[email protected] । Apr 16 2016 3:51PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत दो दिन के वृन्दावन प्रवास में सांसद हेमामालिनी सहित साधु-संतों व अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले।

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत दो दिन के वृन्दावन प्रवास में सांसद हेमामालिनी सहित साधु-संतों व अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों से मिले। वे गुरुवार को देर रात यहां पहुंचे थे। शुक्रवार को संघ के स्थानीय व प्रांत पदाधिकारियों से बातचीत के बाद मथुरा की लोकसभा सदस्य एवं फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी भी उनसे मिलने केशवधाम पहुंचीं। उन्होंने वार्ता के बाद पत्रकारों को बताया, ‘‘सांसद आदर्श ग्राम योजना में उनके द्वारा गोद लिए गए रावल गांव तथा मथुरा-वृन्दावन में चल रहे अन्य विकास कार्यों के संबंध में उनसे वार्ता हुई। उनको मथुरा-वृन्दावन के विकास का पूरा खाका दिया गया है।’’

सांसद ने बताया कि संघ प्रमुख को इन कार्यों को पूरा करने में आ रहीं दुश्वारियों के संबंध में भी बताया गया है। जिसका उन्होंने निराकरण कराने का वादा किया है। दोपहर बाद, मोहन भागवत बरसाना के लाडिलीजी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने राधारानी के दर्शन कर समस्त मानव जाति के कल्याण की प्रार्थना की। वे एक गौशाला में भी पहुंचे। उन्होंने ब्रज में यमुना एवं गाय का महत्व बताते हुए इनकी रक्षा किए जाने की मांग की। उनका आज शाम वापस नागपुर चले जाने का कार्यक्रम है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़