बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के चुनाव में 30 सीटों पर मतदान समाप्त, 41 पर जारी

bihar Election
अभिनय आकाश । Oct 28 2020 5:01PM

बिहार मे तीन बजे तक 46.29% मतदान हुआ है। 4 बजे तक जहां 30 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय समाप्त हो गया है वहीं 41 जगहों पर प्रक्रिया जारी है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर सख्त सुरक्षा में छिटपुट हिंसा के बीच वोटिंग जारी है। एक ओर 4 बजे तक जहां 30 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय समाप्त हो गया है वहीं 41 जगहों पर प्रक्रिया जारी है। बिहार की 26 सीटें कटोरिया (सु), बेलहर, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, मसौढ़ी (सु), पालीगंज, चेनारी (सु), सासाराम, काराकाट, गोह, ओबरा, औरंगाबाद, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (सु), बाराचट्टी (सु), बोधगया (सु), टिकारी, रजौली (सु), गोविंदपुर, सिकन्दरा (सु), जमुई, झाझा, व चकाई में चार बजे मतदान समाप्त हो गया। जबकि चैनपुर, नवीनगर, कुटुम्बां (सु), रफीगंज पर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान हुआ।  

बिहार मे तीन बजे तक 46.29% मतदान

  • अमरपुर 48.02%
  •  धोरैया  46.2%
  •  बांका 41.6%
  • कटोरिया 53.66%
  •  बेलहर 47.64%
  • गुरुआ 49.06%
  • शेरघाटी 46%
  • इमामगंज 55 %
  • बाराचट्टी 51%
  • बोधगया 53.05%
  • गया शहर 42%
  • टिकारी 40.05%
  • बेलागंज 49%
  •  अतरी 41%
  • वजीरगंज 43%

All the updates here:

अन्य न्यूज़