AAP पर भाजपा का प्रहार, केजरीवाल की राजनीति के दो आधार, झूठे वादे और भरपूर प्रचार

अंकित सिंह । Aug 13 2021 4:23PM
देश के हर एक नागरिक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। नरेन्द्र मोदी की विकास की सोच और दूरदर्शी पारखी नज़रों की देन है कि आज देश विकास के रास्ते पर जा रहा है।
दिल्ली में भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला किया है। भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल सिर्फ़ विज्ञापनों में व्यस्त हैं बाकि उन्हें जनता की कोई चिंता नहीं। इन सबके बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी भी केजरीवाल सरकार पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। केजरीवाल सरकार पर प्रहार करते हुए दोनों नेताओं ने ट्वीट किया केजरीवाल जी की राजनीति के दो आधार, झूठे वादे पर भरपूर प्रचार।
देश के हर एक नागरिक को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। नरेन्द्र मोदी की विकास की सोच और दूरदर्शी पारखी नज़रों की देन है कि आज देश विकास के रास्ते पर जा रहा है। कोरोना महामारी में मोदी सरकार सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि पूरे देश के 80 करोड़ कार्डधारियों को मुफ्त राशन देने के साथ-साथ पूरे देश को मुफ्त वैक्सीन देने का भी काम किया है।केजरीवाल जी की राजनीति के दो आधार!
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) August 13, 2021
झूठे वादे और भरपूर प्रचार! pic.twitter.com/Jpm1pkahW7
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़















