बदरूद्दीन अजमल पर भाजपा का हमला असम पर हमला है: राहुल गांधी

कांग्रेस असम में 2001 से 15 साल तक सत्ता में रही थी। उसने इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग का मुकाबला करने के लिए एक महागठबंधन बनाया है, जिसमें एआईयूडीएफ भी शामिल है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस ने राज्य और देश को नोटबंदी तथा जीएसटी के जरिए नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह सिर्फ ‘हम दो, हमारे दो’ के बारे में सोचती है। इसने देश को बर्बाद कर दिया। असम में हमारा (चुनाव) घोषणापत्र उस नुकसान को ठीक करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। यह असम की बुनियाद मजबूत करने की कोशिश है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह (घोषणापत्र) अजमल के लिए नहीं है, बल्कि असम की संस्कृति, भाषा, परंपरा, इतिहास और अस्मिता की रक्षा करने के लिए है।’’Live: Shri @RahulGandhi releases #AxomCongressorJanManifesto at PCC Office, Guwahati. https://t.co/0vYhMkDHrV
— Congress (@INCIndia) March 20, 2021
इसे भी पढ़ें: असम चुनाव: कांग्रेस के घोषणापत्र में गृहणियों को 2,000 रुपये प्रति माह, लोगों को मुफ्त बिजली के वादे
कांग्रेस असम में 2001 से 15 साल तक सत्ता में रही थी। उसने इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग का मुकाबला करने के लिए एक महागठबंधन बनाया है, जिसमें एआईयूडीएफ भी शामिल है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक, भगवा पार्टी के हर नेता पार्टी की चुनावी रैलियों में कांग्रेस के एआईयूडीएफ से गठजोड़ के मुद्दे को उठा रहे हैं।
अन्य न्यूज़












