देखो कांग्रेसियों का गुरूर, राहुल ने कहा जाओ थरूर, हिंदुओं का अपमान करो जरूर

bjp-attack-on-shashi-tharoor
[email protected] । Feb 1 2019 8:42AM

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर शशि थरूर के उस ट्वीट को लेकर निशाना साधा जिसमें कहा गया कि ‘‘हिन्दी, हिन्दू, हिन्दुस्तान’’ वाली विचारधारा देश को ‘‘बांट’’ रही है।

नयी दिल्ली। भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर भारत की संस्कृति को ‘‘नीचा दिखाने की सुनियोजित साजिश’’ के तहत हिन्दूवाद का अपमान करने का आरोप लगाया और राहुल गांधी को इसके खिलाफ चेताया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि देखो कांग्रेसियों का गुरूर, राहुल ने कहा जाओ थरूर, हिंदुओं का अपमान करो जरूर। कांग्रेस पार्टी प्रतिदिन हिन्दू धर्म को गाली देने का काम कर रही है, जो अत्यंत दुखद है और यह कांग्रेस पार्टी के असली चेहरे को दिखता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रतिदिन हिन्दू धर्म को गाली देने का काम कर रही है, जो अत्यंत दुखद है और यह कांग्रेस पार्टी के असली चेहरे को दिखता है।

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर शशि थरूर के उस ट्वीट को लेकर निशाना साधा जिसमें कहा गया कि ‘‘हिन्दी, हिन्दू, हिन्दुस्तान’’ वाली विचारधारा देश को ‘‘बांट’’ रही है। संबित ने कहा कि कांग्रेस का एक ही मत रहा है और वो अंग्रेजों वाला है। इनका मत है हिंदुस्तान को धर्म के नाम पर बांटों और तानाशाही करो। थरूर ने ट्वीट किया था, ‘‘यह ‘हिन्दी, हिन्दू, हिन्दुस्तान’ वाली विचारधारा हमारे देश को बांट रही है। हमें एकता की जरूरत है, एकरूपता की नहीं।’’ 


यह भी पढ़ें: सरकार ने लोगों को नयी उम्मीद दी, देश का सम्मान बढ़ाया: राष्ट्रपति

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पात्रा ने कहा, ‘‘आज, थरूर का ट्वीट बहुत आपत्तिजनक है। हम उनकी टिप्पणियों को कांग्रेस पार्टी की टिप्पणियां मानते हैं क्योंकि वह राहुल गांधी के चहेते हैं। शशि थरूर जो भी कहते हैं, कांग्रेस हमेशा उसके साथ खड़ी होती है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दो प्रकार के लोग हैं एक वो जो हमेशा हिन्दुओं को गाली देते रहते हैं और दूसरे वो जो वोट पाने के लिए चुनाव के वक्त छद्म हिन्दू का रुप धारण कर लेते हैं। जैसे आजकल राहुल गांधी कर रहें हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़