यूपी में भाजपा 270 के पार, लेकिन सिराथू सीट से पीछे चल रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Maurya
अंकित सिंह । Mar 10 2022 11:45AM

अब तक के रुझानों के मुताबिक पार्टी के दिग्गज नेता और सिराथू सीट से उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से उत्तर प्रदेश में बढ़त बना ली है। पार्टी 270 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करती हुई दिखाई दे रही है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से बड़े अंतर से चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। इन खुशियों के बीच भाजपा के लिए एक बुरी खबर भी है। अब तक के रुझानों के मुताबिक पार्टी के दिग्गज नेता और सिराथू सीट से उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा था। 

इसे भी पढ़ें: केशव मौर्य से लेकर नीलकंठ तिवारी तक... जानें यूपी में क्या है योगी के मंत्रियों का हाल

सिराथू सीट से पल्लवी पटेल फिलहाल आगे चल रही हैं। केशव प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेल के बीच लगभग 10% वोट का मार्जिन है। हालांकि अब भी कई चरणों में विनती बाकी है। आपको बता दें कि पल्लवी पटेल लगातार दावा करती रही है कि केशव मौर्य का मुकाबला सिराथू की बहू से है। उत्तर प्रदेश के कई बड़े मंत्री चुनाव जीतने नजर आ रहे हैं। हालांकि कहीं ना कहीं केशव प्रसाद मौर्य के लिए फिलहाल चिंता की बात है। 

इसे भी पढ़ें: UP Election: नतीजों के बीच सामने आई अखिलेश की फोटो, सपा प्रवक्ता बोले-परिणाम परिणाम है, तकदीर नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार सपा के नेता मोहम्मद आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। शुरुआती दौर की मतगणना में आजम खान को 5,090 वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के आकाश सक्सेना को 1,006 मत मिले हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 403 में से 301 सीटों पर शुरुआती रुझान प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 182 पर भाजपा, 88 पर सपा, छह पर सपा का सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल बढ़त बनाए हुए है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़