Mamata Banerjee पर हमले से गरमाया बंगाल का माहौल, BJP ने TMC के आरोपों पर किया पलटवार

Mamata Banerjee
ANI
एकता । Aug 9 2026 6:04PM

पश्चिम बंगाल के बिजपुर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव और चप्पल फेंकने की घटना हुई, जिसे ममता ने बीजेपी की साजिश बताया। दूसरी ओर, बीजेपी नेताओं ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और अपनी पार्टी की संलिप्तता से इनकार करते हुए इसे जनता का आक्रोश करार दिया।

पश्चिम बंगाल के बिजपुर में टीएमसी के एक दिवंगत कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले का भारी विरोध हुआ। प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे लगाए और उनकी गाड़ी पर कीचड़, पत्थर व जूते फेंके। ममता बनर्जी ने इस पूरी घटना को बीजेपी की एक सोची-समझी साजिश बताया, जबकि प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वह इलाके में अशांति फैलाने आई थीं। इस घटना के बाद से राज्य का राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा, कीचड़ या चप्पल फेंकना हमारी संस्कृति नहीं
ममता बनर्जी की गाड़ी पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य मंत्री और बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "हमारी पार्टी या सरकार मारपीट, बदसलूकी, या किसी पर कीचड़ और जूते फेंकने जैसी हरकतों का कभी समर्थन नहीं करती। यह बीजेपी की संस्कृति का हिस्सा नहीं है। ममता बनर्जी ने भले ही अपने शासनकाल में गलतियां की हों, लेकिन एक बुजुर्ग महिला नेता के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल गलत है। अगर कोई बीजेपी का नाम लेकर ऐसा कर रहा है, तो वह सरासर गलत है।" इसे भी पढ़ें: बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप

घटना में बीजेपी का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं
बीजेपी के राज्य अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने इस मामले पर पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि ममता बनर्जी की गाड़ी पर पत्थर या चप्पल फेंकने की घटना से बीजेपी का कोई लेना-देना नहीं है। इसमें पार्टी का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है। उन्होंने कहा, "हम पूर्व महिला मुख्यमंत्री के साथ ऐसे व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं, क्योंकि इससे राज्य की छवि खराब होती है।" इसे भी पढ़ें: Astrological Predictions: क्या मोदी सरकार पूरा नहीं कर पाएगी अपना कार्यकाल? Modi-Rahul की कुंडली में आगे क्या?

तृणमूल से ही परेशान है जनता
सामिक भट्टाचार्य ने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस को इस मामले में बीजेपी पर आरोप लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजपुर में जो कुछ भी हुआ, वह जनता का तृणमूल कांग्रेस के प्रति गुस्सा और टकराव है। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी भी नेता की गाड़ी पर हमला करने का समर्थन नहीं करती और पुलिस को इस मामले में उचित कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन तृणमूल को भी अपने पिछले अत्याचारों पर आत्ममंथन करना चाहिए।

All the updates here:

अन्य न्यूज़