भारत के हर घर पर भाजपा के झंडे लहराएंगे: प्रकाश जावेड़कर

bjp-flags-on-every-house-of-india-prakash-javdekar
[email protected] । Feb 13 2019 9:07AM

उन्होंने कहा, ‘‘ आज से भाजपा ने ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान शुरू किया है। इस के तहत कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाएंगे और अपने घरों तथा गाड़ियों में पार्टी का स्टीकर लगाएंगे। स्टिकर पर लिखा है- फिर एक बार, मोदी सरकार।’’

नयी दिल्ली। भाजपा के अपने महत्वाकांक्षी ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान मंगलवार को शुरू करने के बाद मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जल्द ही देश की हर गली हर घर में भाजपा का झंडा लहराएगा। 

जावड़ेकर ने कहा, ‘‘ कुछ दिनों में आप देखेंगे कि पूरे भारत में हर गली में भाजपा के झंडे हैं। आप इसे दूर से देख सकेंगे। यह अभियान आगामी 10-15 दिन चलेगा और हर किसी तक पहुंचेगा। यह अपनी तरह का अनूठा अभियान है। हमने उपचुनाव में यह अभियान शुरू किया था। हमने इसमें अच्छी सफलता हासिल की थी।’’ 


यह भी पढ़ें: गांधी परिवार पर शाह का तंज, हमने राजतंत्र को हटाया और कुछ लोग अब भी इस पर अड़े हैं

उन्होंने कहा, ‘‘ आज से भाजपा ने ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ अभियान शुरू किया है। इस के तहत कार्यकर्ता अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाएंगे और अपने घरों तथा गाड़ियों में पार्टी का स्टीकर लगाएंगे। स्टिकर पर लिखा है- फिर एक बार, मोदी सरकार।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़