भाजपा को मिली मणिपुर में शानदार जीत, लगातार दूसरी बार सरकार का गठन करेगी पार्टी

Biren Singh
रेनू तिवारी । Mar 10 2022 9:11PM

निर्वाचन आयोग के अनुसार रात आठ बजे तक प्रदेश में जनता दल (यू) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने छह-छह सीटें जीती हैं जबकि नगा पीपुल्स फ्रंट और कांग्रेस ने पांच-पांच सीटें जीती हैं। कुकी पीपुल्स एलायंस ने दो सीटों पर जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

इंफाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चार राज्यों उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और पंजाब में मत प्रतिशत बढ़ा है जबकि उत्तराखंड में कम हुआ है। इन पांच राज्यों में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव हुए थे।  भारतीय जनता पार्टी मणिपुर में लगभग अपनी जीत सुनिश्चित कर चुकी है और लगातार दूसरी बार प्रदेश में सरकार का गठन करने की दिशा में बढ़ रही है। प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी अब तक 28 सीटें जीत चुकी हैं और चार अन्य सीटों पर आगे चल रही है।

इसे भी पढ़ें: जिस पुष्कर सिंह धामी की तुलना भाजपा महेंद्र सिंह धोनी से करती थी वह कैसे हार गये चुनाव? यह है मुख्य कारण

 

मणिपुर में बीजेपी को पूर्ण बहुमत 

निर्वाचन आयोग के अनुसार रात आठ बजे तक प्रदेश में जनता दल (यू) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने छह-छह सीटें जीती हैं जबकि नगा पीपुल्स फ्रंट और कांग्रेस ने पांच-पांच सीटें जीती हैं। कुकी पीपुल्स एलायंस ने दो सीटों पर जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। प्रदेश में 2017 में हुये विधानसभा चुनाव मेंभाजपा ने 21 सीटें जीती थी और कुछ क्षेत्रीय दलों के साथ मिल कर सरकार का गठन किया था।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन में महामारी, युद्ध से बढ़ रही धीरे-धीरे बढ़ भुखमरी, खाद्य सुरक्षा के लिए नया खतरा 

जेडीयू ने सात सीटों पर पहली बार दर्ज की सीट 

भारतीय जनता पार्टी में दूसरी बार विश्वास जताने के लिये प्रदेश के लोगों का धन्यवाद करते हुये, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उठाए गए विभिन्न कदमों की भी जीत है। सिंह ने हालांकि इस बात पर टिप्पणी नहीं कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। जीत का जश्न मनाने के लिए, सिंह ने पार्टी की राज्य इकाई की अध्यक्ष ए शारदा देवी और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ एक पारंपरिक नृत्य - थाबल चोंगबा - किया।

मणिपुर में भाजपा बनाएगी गठबंधंन सरकार? 

उन्होंने यहां पार्टी के राज्य कार्यालय में बातचीत में कहा, ‘‘मणिपुर के लोगों ने भाजपा में अपना विश्वास और भरोसा जताया है। मैं इसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम उन्हें कभी निराश नहीं करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब हमें बहुमत मिल गया है, गठबंधन पर फैसला (पार्टी का) केंद्रीय नेतृत्व करेगा।’’ भाजपा ने प्रदेश की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ा था, हालांकि वह एनपीपी और नगा पीपुल्स फ्रंट जैसी पार्टियों के साथ गठबंधन में सरकार चला रही थी। मणिपुर में 2017 में विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था और कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी थी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़