Congress के 'डरो मत' कैंपेन का BJP ने अब दिया जवाब, Rahul Gandhi पर ऐसे किया पलटवार

congres vs BJP
X@ bjp, INC
अंकित सिंह । Aug 11 2023 6:53PM

जब राहुल गांधी की संसद सदस्यता गई थी, तब कांग्रेस की ओर से एक अभियान चलाया गया था। उस नाम दिया गया था डरो मत। वहीं, अब भाजपा उसी कैंपेन को लेकर पलटवार कर रही है। भाजपा कह रही है, डरो मत भागे। डरो मत को भाजपा ने बीच से लाल रंग से काटा भी है।

राजनीति भी बड़ी दिलचस्प है। नेता-वार पलटवार का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। वे परिस्थितियों को अपने पक्ष में करते हुए नया संदेश देने की कोशिश करते हैं। मामला जब चुनावी साल में हो तो यह और भी बढ़ जाता है। आज हम आपको दो ऐसे ट्वीट पर एक दिलचस्प जानकारी देने जा रहे हैं जिससे भाजपा और कांग्रेस के बीच की तकरार आपको सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त तरीके से देखने को मिल सकती है। जब राहुल गांधी की संसद सदस्यता गई थी, तब कांग्रेस की ओर से एक अभियान चलाया गया था। उस नाम दिया गया था डरो मत। वहीं, अब भाजपा उसी कैंपेन को लेकर पलटवार कर रही है। भाजपा कह रही है, डरो मत भागे। डरो मत को भाजपा ने बीच से लाल रंग से काटा भी है। 

 

इसे भी पढ़ें: 'नमस्कार! मैं सस्पेंडेड सांसद राघव चड्ढा...', अपने निलंबन को लेकर AAP नेता ने भाजपा पर साधा निशाना


डरो मत कैंपेन

राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने पर कांग्रेस ने कहा था कि आपराधिक मानहानि मामले में गुजरात के सूरत जिले की एक अदालत द्वारा पार्टी सांसद राहुल गांधी को सजा सुनाना न्यायपालिका को "प्रभावित" करने का एक प्रयास है और "लोकतंत्र खतरे में है"। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा, "डरो मत"। उसने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार "डरा हुआ" और "घबराया हुआ" करार दिया। उसने लिखा था, डरी हुई सरकार, डरा हुआ प्रशासन, बौखलाया हुआ तंत्र। बस एक ही है जो कह रहा है। "डरो मत"।

इसे भी पढ़ें: Chandrasekhar Rao पर संसद में भाजपा नेता की ‘अपमानजनक’ टिप्पणी पर बीआरएस ने लोस अध्यक्ष से सवाल किया

डरो मत भागो से पलटवार

वहीं भाजपा ने अब इसे बढ़ाने की कोशिश की है। भाजपा यह बताने की कोशिश कर रही है कि राहुल गांधी डरपोक हो गए हैं। तभी तो भाजपा की ओर से भी एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्टर में राहुल गांधी संसद से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कांग्रेस के लोकसभा में उप नेता गौरव गोगोई मौजूद हैं। पूरा का पूरा मामला तब का है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अविश्वास प्रस्ताव पर अपना भाषण दे रहे थे। लेकिन अचानक ही भाषण के दौरान विपक्षी नेताओं ने सदन से वॉकआउट कर लिया। इसी दौरान के एक फोटो को भाजपा ने एक पोस्टर में इस्तेमाल करते हुए डरो मत भागो का जिक्र किया है। पोस्टर साझा करते हुए भाजपा ने लिखा डरपोक हैं, मैदान छोड़कर भाग जाते हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़