बीजेपी ने की है अनुसूचित जाति वर्ग के मान-सम्मान की रक्षाः लाल सिंह आर्य

Lal Singh Arya
दिनेश शुक्ल । Oct 21 2020 9:23AM

आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग के साथ दूषित मानसिकता के साथ कार्य किया। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस वर्ग के मान-सम्मान के लिए काम किया। इसी का परिणाम है कि आज बाबा साहब अंबेडकर का राष्ट्रीय स्मारक बनाया गया।

सागर। देश की आजादी के बाद लगभग 60 वर्षों से ज्यादा देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने राज किया। कांग्रेस को अनुसूचित जाति वर्ग के लोग वोट देते रहे और कांग्रेस पार्टी देश प्रदेश पर राज करती रही। कांग्रेस पार्टी संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ छल कपट कर एवं असमानता का व्यवहार कर,  उन्हें सभी प्रकार के अधिकारों से दूर रखकर सत्तासीन बनी रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को मान सम्मान दिलाकर उनका जीवनस्तर ऊंचा उठाने के लिए कई भागीरथी प्रयास किए। यह बात अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने मंगलवार को सागर के सीहोरा में अजा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।

इसे भी पढ़ें: MP के उप चुनाव वाले क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान कार से 09 लाख रुपये जब्त

आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग के साथ दूषित मानसिकता के साथ कार्य किया। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस वर्ग के मान-सम्मान के लिए काम किया। इसी का परिणाम है कि आज बाबा साहब अंबेडकर का राष्ट्रीय स्मारक बनाया गया। अंबेडकर कुंभ एवं रविदास कुंभ का प्रतिवर्ष आयोजन भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कराया जाता है। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की चिंता करने वाली पार्टी है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत को ऐतिहासिक बहुमत से विजयी बनाएं जिससे भारतीय जनता पार्टी की सरकार में निश्चित रूप से अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का कल्याण होगा।

इसे भी पढ़ें: गृहमंत्री बोले बिसाहूलाल ने आपत्तिजनक कुछ कहा है तो मैं माफी मांगता हूँ

पार्टी के प्रदेश के उपाध्यक्ष और विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में दलितों एवं अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर लगातार अत्याचार किए जाते रहे। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की चिंता उनकी भलाई के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पंच तीर्थ का निर्माण कराया। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को आगे लाने का सतत प्रयास करती रही है। पार्टी प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में विश्वास करती है। वास्तव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की चिंता करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों का मान सम्मान सुरक्षित है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बरसों देश प्रदेश पर राज कर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की आवाज को दबाने का कार्य किया है। कांग्रेस ने समाज को तोड़कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में विश्वास किया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़