भाजपा को उत्तराखंड में मोदी फैक्टर के फिर काम करने की उम्मीद

भाजपा प्रवक्ता शादाब शम्स ने कहा कि चुनावी रैलियों के लिए राज्य के दौरों के अलावा, केदारनाथ की मोदी की कई यात्राएं, जिनमें से एक के दौरान उन्होंने एक गुफा में ध्यान किया, राज्य में भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सैनिकों के साथ त्योहार मनाने के लिए उनकी यात्रा और उत्तराखंड के विश्व पर्यटन मानचित्र संबंधी कॉर्बेट का उनका दौरा लोगों को याद है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा उम्मीदवार खंडूरी ने कोटद्वार को जिला बनाने का वादा किया, स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा
वर्चुअल रैलियों के जरिए अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे भाजपा नेता मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। चुनावी रैलियों में उनके आधे भाषण बड़ी विकास परियोजनाओं को समर्पित हैं, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में काम शुरू हुआ। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा, मोदी हमारे सबसे बड़े प्रतीक हैं। यह एक ऐसा कारक है जिसने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है और आने वाले चुनाव कोई अपवाद नहीं हैं। भसीन ने कहा कि लोग जानते हैं कि लंबे समय से प्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन, चारधाम ‘ऑल वेदर रोड’ या केदारनाथ-बद्रीनाथ पुनर्निर्माण जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के पीछे मोदी ही ‘प्रेरक शक्ति’ हैं। भाजपा नेता ने कहा, वह (मोदी) इतनी बार राज्य का दौरा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं और उनकी योजनाओं में उत्तराखंड को दी गई प्राथमिकता पूरी तरह स्पष्ट है। उनके नेतृत्व में उत्तराखंड के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड:खराब मौसम के कारण पीएम मोदी की पहली वर्चुअल रैली रद्द
भाजपा प्रवक्ता शादाब शम्स ने कहा कि चुनावी रैलियों के लिए राज्य के दौरों के अलावा, केदारनाथ की मोदी की कई यात्राएं, जिनमें से एक के दौरान उन्होंने एक गुफा में ध्यान किया, राज्य में भारत-चीन सीमा क्षेत्र में सैनिकों के साथ त्योहार मनाने के लिए उनकी यात्रा और उत्तराखंड के विश्व पर्यटन मानचित्र संबंधी कॉर्बेट का उनका दौरा लोगों को याद है। हालांकि, जेएस रावत ने कहा कि महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और कृषि कानून मोदी के खिलाफ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग भी आम बजट से निराश हैं जिसमें राज्य के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस बार भाजपा को कोई कारक नहीं बचा पाएगा क्योंकि उत्तराखंड में लोगों ने बदलाव के बारे में अपना मन बना लिया है। उन्होंने कहा, उत्तराखंड इस बार बदलाव के लिए मतदान करेगा और कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
अन्य न्यूज़














