राजस्थान निकाय चुनाव में BJP 3624 वार्ड जीतकर आगे, Congress ने हासिल की 3093 सीटें

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP 3624 वार्ड जीतकर आगे, Congress ने हासिल की 3093 सीटें
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने 3,624 वार्ड जीतकर बढ़त बनाई है, जबकि कांग्रेस 3,093 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर है। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2,034 वार्डों में जीत हासिल की है। कुल 10,244 वार्डों की मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के चुनाव के अब तक घोषित नतीजों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे आगे है, जबकि कांग्रेस भी उसे कड़ी टक्कर दे रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अपराह्न दो बजे तक घोषित परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 3,624, कांग्रेस ने 3,093 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2,034 वार्ड में जीत दर्ज की है।

इसके अलावा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने 56, भारत आदिवासी पार्टी ने आठ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 16, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने 37 और आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 वार्ड में जीत हासिल की है। इन आंकड़ों में निर्विरोध चुने गए 77 उम्मीदवार भी शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और इसके लिए व्यापक सुरक्षा इंतजामों के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

राज्य में जिन 309 नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा की गई है, उनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 200 से अधिक नगरपालिकाएं शामिल हैं। इनमें से 10,244 वार्डों के परिणाम सोमवार को घोषित किए जाने हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़