प्रज्ञा ठाकुर के बाद भाजपा विधायक ने भी कहा, आतंकवादी नहीं थे गोडसे

bjp-legislator-also-said-after-pragya-thakur-godse-was-not-a-terrorist
[email protected] । Nov 28 2019 5:59PM

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से विधायक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि गोडसे आतंकवादी नहीं थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी हरकतों में शामिल होने वाला आतंकवादी होता है।

बलिया (उत्तर प्रदेश)। भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे से महात्मा गांधी की हत्या करने की ‘‘भूल’’ अवश्य हुई है लेकिन वह आतंकवादी नहीं थे। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सिंह ने कहा, गोडसे से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्या करने की भूल हुई है लेकिन वह आतंकवादी नहीं थे।  

इसे भी पढ़ें: भाजपा की किरकिरी का कारण बनीं प्रज्ञा ठाकुर, जान तो लो कितने पानी में हैं?

बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से विधायक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि गोडसे आतंकवादी नहीं थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी हरकतों में शामिल होने वाला आतंकवादी होता है। गोडसे आतंकवादी नहीं थे। ‘‘गोडसे से भूल हुई है, उनको राष्ट्रभक्त राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या नहीं करनी चाहिए थी।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या गोडसे राष्ट्र भक्त थे, उन्होंने इस सवाल का कोई जबाब नहीं दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़