मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए दिए 21 लाख दान

BJP MLA
दिनेश शुक्ल । Mar 25 2020 9:03PM

विधायक चेतन कश्यप ने रतलाम जिला प्रशासन को कोरोना महामारी के दौरान गरीबों की सहायता करने के लिए 21 लाख रुपए का दान किया। चेतन कश्यप फाउंडेशन के माध्यम से दी गई यह राशि कोरोनावायरस के कारण लॉक डाउन की स्थिति में गरीब असहाय और ऐसे लोगों के भोजन और चिकित्सा पर खर्च की जाएगी

भोपाल। रतलाम विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक चेतन कश्यप ने आज पीड़ित मानवता की सेवा में एक सराहनीय पहल की। विधायक चेतन कश्यप ने रतलाम जिला प्रशासन को कोरोना महामारी के दौरान गरीबों की सहायता करने के लिए 21 लाख रुपए का दान किया। चेतन कश्यप फाउंडेशन के माध्यम से दी गई यह राशि कोरोनावायरस के कारण लॉक डाउन की स्थिति में गरीब असहाय और ऐसे लोगों के भोजन और चिकित्सा पर खर्च की जाएगी, जो किसी न किसी कारण से परेशानी में है।

यह भी पढ़ें: कोविड -19 लॉकडाउन: गुजरात में पिछले 24 घंटे में 350 से ज्यादा लोग हिरासत में

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने समाज के सक्षम लोगों से कोरोना संक्रमण के दौरान गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की है। विधायक चेतन कश्यप का यह प्रयास उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी ने चेतन कश्यप का इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़