कांग्रेस की टिकट पर अगला चुनाव लड़ेंगे भाजपा सांसद कीर्ति आजाद!

BJP MP Kirti Azad will contest the next election on Congress ticket.
[email protected] । Jun 14 2018 7:30PM

भाजपा से निलंबित चल रहे सांसद कीर्ति आजाद ने आज भविष्य के राजनीतिक कदमों के संकेत देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा की और कहा कि वह एक राष्ट्रीय दल की टिकट पर दरभंगा सीट से ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

पटना। भाजपा से निलंबित चल रहे सांसद कीर्ति आजाद ने आज भविष्य के राजनीतिक कदमों के संकेत देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रशंसा की और कहा कि वह एक राष्ट्रीय दल की टिकट पर दरभंगा सीट से ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष की तो तारीफ की ही लेकिन केन्द्र की अपनी पार्टी की सरकार की आलोचना भी की। आजाद ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा कि भाजपा के केन्द्र की सत्ता में आए चार साल हो गए और लोग अब पूछ रहे हैं कि चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कितने वादे अधूरे रहे गए हैं। ये सवाल पूछना लोगों का अधिकार है और उनके प्रतिनिधि होने के नाते उन्हें आवाज देना हमारा कर्तव्य है। 

दिल्ली क्रिकेट संघ में कथित अनियमितताओं के संबंध में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ आरोप लगाने पर पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आजाद को भाजपा से निलंबित कर दिया था। वह दरभंगा संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुए हैं। आजाद ने कहा कि राहुल गांधी आम जनता से जुड़े कई मुद्दों को असरदार तरीके से उठा रहे हैं। उनके नेतृत्व में, कांग्रेस जमीन पर मजबूत होती दिख रही है। जो सत्ता में हैं उनके लिए यह खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा कि वह दरभंगा से ही अगला आम चुनाव लड़ेंगे और वह भी एक राष्ट्रीय दल के टिकट पर। जब उनसे राष्ट्रीय दल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश में भाजपा और कांग्रेस दो ही राष्ट्रीय दल हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़