भाजपा ने आजमगढ़ से निरहुआ को दिया टिकट, मैनपुरी से प्रेम सिंह मैदान में

bjp-new-list-released-dinesh-lal-yadav-nirhua-to-contest-from-azamgarh

जारी की गई नई सूची में भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी के खिलाफ उतारा है। वहीं मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ प्रेम सिंह शाक्या को टिकट दिया गया है।

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजन भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी की है। बता दें कि इस लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट दिया गया है। वहीं, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से किरीट सोमैया का टिकट काटाकर मनोज कोटक को टिकट दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पवन बंसल और परणीत कौर समेत 20 उम्मीदवारों की घोषणा की

जारी की गई नई सूची में भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया गांधी के खिलाफ उतारा है। वहीं मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ प्रेम सिंह शाक्या को टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त मछली शहर से वीवी सरोज, फिरोजाबाद से चंद्रसेन जादौं को चुनावी मैदान में उतारा गया है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़