BJP कोई राजनीतिक पार्टी नहीं रह गई है बल्कि चुनाव लड़ने की मशीन बन गई है: तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav
अंकित सिंह । Sep 7 2021 9:27PM

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सबको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। बेहतर बिहार के निर्माण के लिए भविष्य का रूपरेखा तय करना तथा आंदोलन और संघर्ष का कार्यक्रम चलाना होगा।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अब वह लोकतांत्रिक पार्टी ना होकर केवल चुनाव लड़ने वाली मशीन है। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए साजिश करना अब भाजपा की फितरत बन गई है। दरअसल, तेजस्वी यादव खगरिया नगर परिषद के अध्यक्ष और पप्पू यादव के खास माने जाने वाले मनोहर यादव के राजद में शामिल होने के मौके पर बोल रहे थे। यह कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुआ था।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की सत्तापक्ष सरकार किसान,गरीब,मज़दूर और युवा विरोधी सरकार है। BJP कोई राजनीतिक पार्टी नहीं रह गई है बल्कि चुनाव लड़ने की मशीन बन गई है। उनको सभी चीज़ों पर कब्ज़ा करना है, किसी राज्य में अगर किसी का बहुमत आता है तो उस सरकार को वे गिराने में लग जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: तालिबान से बातचीत करने वाली मोदी सरकार किसानों से बात क्यों नहीं कर सकती: कांग्रेस

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सबको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। बेहतर बिहार के निर्माण के लिए भविष्य का रूपरेखा तय करना तथा आंदोलन और संघर्ष का कार्यक्रम चलाना होगा। उन्होंने दावा किया कि जिन दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं वहां महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़