भाजपा एकमात्र दल जिसने जाति, परिवारवाद, तुष्टीकरण की राजनीति को खारिज किया: नड्डा

JP Nadda

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने मंगलवार को कहा, ‘‘भाजपा आज देश में एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने जातिवाद, भाई-भतीजावाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को तिलांजलि दे दी है।’

नयी दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि देश में भाजपा ही एकमात्र दल है जिसने जाति, परिवारवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को खारिज किया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने युवाओं को परिवर्तन का वाहक बताया और कोविड-19 के दौरान पार्टी की इस युवा इकाई की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की।

इसे भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री योगी ने की ग्राम रोज़गार सेवकों समेत मनरेगा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा

भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नड्डा ने कोरोना महामारी के दौरान भाजयुमो का नेतृत्व करने के लिए उसके अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या की सराहना की।

उन्होंने कहा, ‘‘जब अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों ने संकट की इस घड़ी में खुद को अलग-थलग कर जनता से मुंह मोड़ लिया तब हमारे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्राणों की परवाह न करते हुए विकट परिस्थितियों में भी लोगों की मदद के लिए सड़क पर काम कर रहे थे।’’

नड्डा ने कहा, ‘‘भाजपा आज देश में एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने जातिवाद, भाई-भतीजावाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को तिलांजलि दे दी है।’’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष ने युवा कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए काम करने के लिए कहा और कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता लिए विचारधारा में विश्वास करना बहुत महत्वपूर्ण है।

इसे भी पढ़ें: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने भाजपा सांसद के पेपर लीक संबंधी आरोपों को किया खारिज

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब विचारधारा के पथ पर सहयात्री हैं। जब हम विचारधारा के वाहक हैं तो कोई कारण नहीं है कि हमारे संगठन की विचारधारा पीछे जाए।’’ संतोष ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि अन्य राजनीतिक संगठनों के विपरीत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में देश प्रेम व देश के विकास के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा हो।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़