आई लव केजरीवाल लिखने वाले ऑटो चालकों को परेशान कर रही है भाजपा: केजरीवाल

bjp-targeting-autowallahs-who-painted-i-love-kejriwal-on-their-autos-says-kejriwal
[email protected] । Jan 28 2020 1:40PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि भाजपा उन ऑटो रिक्शाचालकों पर भारी जुर्माना लगाकर निशाना साध रही है जिन्होंने अपने रिक्शों पर ‘आई लव केजरीवाल’ पेंट करा रखा है। दरअसल केजरीवाल ने भाजपा से गरीबों को निशाना बनाना बंद करने को कहा।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि भाजपा उन ऑटो रिक्शाचालकों पर भारी जुर्माना लगाकर निशाना साध रही है जिन्होंने अपने रिक्शों पर ‘आई लव केजरीवाल’ पेंट करा रखा है। राजधानी में एक ऑटोरिक्शा चालक पर ‘आई लव केजरीवाल’ लिखने के लिए 10,000 रुपये का जुर्माना लगाये जाने की खबर का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने भाजपा से गरीबों को निशाना बनाना बंद करने को कहा।

इसे भी पढ़ें: ऑटो पर ''आई लव केजरीवाल'' लिखने पर कटा चालान, हाई कोर्ट ने लिया संज्ञान, मांगा जवाब

उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘भाजपा अपनी पुलिस से गरीब ऑटो वालों के झूठे चालान करवा रही है। इनका कसूर केवल ये है कि इन्होंने ‘आई लव केजरीवाल’ लिखा है। गरीबों के खिलाफ इतनी दुर्भावना ठीक नहीं है। मेरी भाजपा से अपील है कि गरीबों से बदला लेना बंद करे।’’

इसे भी देखें: चुनाव और चुनौती में पिस रही जनता, कैसे खुलेगा शाहीन बाग ?

All the updates here:

अन्य न्यूज़