पंजाब में हवाई अड्डे पर भगत सिंह की प्रतिमा के अनावरण के मुद्दे पर भाजपा ने आप सरकार पर साधा निशाना

Bhagat Singh statue
ANI

भाजपा नेता ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने प्रतिमा के उद्घाटन के लिए कोई तत्परता नहीं दिखाई है, जबकि हवाई अड्डे से रोजाना हजारों यात्री गुजरते हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि भगत सिंह के प्रति श्रद्धा जताने वाली सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने में विफल रही है।

भाजपा की पंजाब इकाई के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने भी आप सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यदि 72 घंटे के भीतर प्रतिमा का अनावरण नहीं किया गया तो वे मामले को अपने हाथ में ले लेंगे और स्वयं ही प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। शर्मा ने कहा कि पिछले छह महीने से प्रतिमा को कपड़े में लपेटे रखने के बावजूद इसका अनावरण नहीं किया गया है।

भाजपा नेता ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने प्रतिमा के उद्घाटन के लिए कोई तत्परता नहीं दिखाई है, जबकि हवाई अड्डे से रोजाना हजारों यात्री गुजरते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़