उत्तर प्रदेश में 18 मार्च को ‘विजय दिवस’ मनाएगी भाजपा

[email protected] । Mar 16 2017 4:44PM

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न 18 मार्च को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाएगी। भाजपा के मीडिया प्रभारी ने यह जानकारी दी।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न 18 मार्च को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाएगी। भाजपा के मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने आज बताया कि सभी जिलों में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत को 18 मार्च को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की सभी जिला इकाइयों तथा क्षेत्रीय इकाइयों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए विजय उत्सव मनाने का निर्देश दिया है।

मौर्य ने कहा कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने मणिपुर व गोवा में भाजपा सरकार बनने तथा उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में मिली अप्रतिम सफलता को विजय उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारियों को विजय उत्सव मनाने की जिम्मेदारी दी गई है तथा विजय उत्सव कार्यक्रम में सभी विधायकों, सांसदों, जिला पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देश दिए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़