बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में बीजेपी कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका पाया गया

 BJP worker body

भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के अपराधी तत्वों ने बच्चू बेरा की हत्या की है। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने आरोपों को खारिज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दतन। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सोमवार शाम को एक गांव के बाहर भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटकता पाया गया जो पिछले 24 घंटे से लापता था। पुलिस ने यह जानकारी दी। भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के अपराधी तत्वों ने बच्चू बेरा की हत्या की है। हालांकि, सत्तारूढ़ दल ने आरोपों को खारिज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि बेरा रविवार दोपहर से लापता हो गया था और सोमवार शाम को दतन इलाके में उसके गांव के पास ही एक पेड़ से बेरा का शव लटकता पाया गया। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने तृणमूल कांग्रेस पर अपने कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में निष्पक्ष चुनाव के लिए वहां राष्ट्रपति शासन लगाना होगा: कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बयान में कहा, हमारे पार्टी कार्यकर्ता बच्चू बेरा की हत्या तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने की है। हमें न्याय चाहिए। वह कल शाम से ही लापता थे और आज उनका शव पेड़ से लटकता पाया गया। हम हिंसा की निंदा करते हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के अध्यक्ष अजित मैती ने कहा, हमने सुना है कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था और नशे का आदि था। पुलिस को मामले की जांच करने दीजिए। हम भाजपा द्वारा हर मौत के मामले के राजनीतिकरण की निंदा करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़