जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, चार लोगों को हिरासत में लिया गया

BJP worker

पेशे से वकील प्रकाश यादव को मंगलवार रात कुछ लोगों ने बिरसानगर थाना इलाके में स्थित उनके घर से बाहर बुलाया और फिर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। यादव झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के सदस्य थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पेशे से वकील प्रकाश यादव को मंगलवार रात कुछ लोगों ने बिरसानगर थाना इलाके में स्थित उनके घर से बाहर बुलाया और फिर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि इस घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड CM हेमंत सोरेन बोले- नौ लाख से अधिक किसान ‘पीएम किसान योजना’ से नहीं जुड़े

उन्होंने कहा कि यादव ने हाल ही में भू माफिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। उनकी सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। यादव झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के सदस्य थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हत्या को लेकर पुलिस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के चलते यादव की जान चली गई। उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे में अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो भाजपा सड़कों पर उतर आएगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़