महाराष्ट्र के रायगढ़ में हथियारों से भरी संदिग्ध नाव मिली, हाई अलर्ट किया गया जारी

Boat
प्रतिरूप फोटो
ANI Image

रायगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हरिहरेश्वर तट पर एक संदिग्ध नाव दिखाई दी। जब इसकी तलाशी ली गई तो इसमें कई राइफल्स और गोलियां मौजूद थीं। इसके तत्काल बाद रायगढ़ जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और मामले की छानबीन कर रही है।

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ में गुरुवार को एक संदिग्ध नाव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। रायगढ़ के हरिहरेश्वर तट पर संदिग्ध नाव मिलने के बाद जिले में अलर्ट जारी किया है। इस नाव से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध नाव में एके-47 समेत कई अन्य राइफल्स बरामद हुईं। इसके अतिरिक्त नाव में गोलियां भी मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र: मानसून सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष ने शिंदे नीत सरकार के खिलाफ नारे लगाए 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हरिहरेश्वर तट पर एक संदिग्ध नाव दिखाई दी। जब इसकी तलाशी ली गई तो इसमें कई राइफल्स और गोलियां मौजूद थीं। इसके तत्काल बाद रायगढ़ जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और मामले की छानबीन कर रही है। कहा जा रहा है कि संदिग्ध नाव ऑस्ट्रेलिया मेड है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि हरिहरेश्वर बीच पर एक अज्ञात नाव और रायगढ़ जिले के भारद्खोल में एक लाइफबोट मिली है। दोनों पर कोई मौजूद नहीं है। तटरक्षक बल और महाराष्ट्र मैरीटाइम बोर्ड को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस विभाग आवश्यक कार्रवाई कर रही है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़