अमेठी में युवक का शव नाले से हुआ बरामद

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

मोहनगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अब तक की जानकारी के मुताबिक सिंह मानसिक रूप से बीमार था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

अमेठी जिले में बृहस्पतिवार को मोहनगंज क्षेत्र स्थित एक नाले में 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि फूल सिंह उर्फ टोपी लाल नामक युवक का शव मोहनगंज स्थित एक नाले में बरामद हुआ है। फूल सिंह पूरे दरोगा मजरे तिलोई गांव स्थित अपने ननिहाल आया था।

मोहनगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अब तक की जानकारी के मुताबिक सिंह मानसिक रूप से बीमार था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi.

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़