उत्तर प्रदेश के देवरिया में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिला

प्रतिरूप फोटो
ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jul 2 2025 11:22AM
बरियारपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है और उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जाती है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
देवरिया जिले में रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शव गोरखपुर-भटनी रेल खंड पर पड़री मल्ल रेलवे फाटक के पास बरामद हुआ। उसने संदेह जताया कि संभवत: उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
बरियारपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो सकी है और उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जाती है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और शव को शवगृह में रखवा दिया गया है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












