मुंबई में लापता युवती का शव समुद्र में मिला

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

युवती दक्षिण मुंबई के मच्छीमार नगर में रहती थी और रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी। उसके माता-पिता ने कफ परेड पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

मुंबई शहर से लापता 19 वर्षीय युवती का शव सोमवार को दक्षिण मुंबई के कफ परेड क्षेत्र के समीप अरब सागर में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शव सुबह प्रिंसेस रोड के पीछे किनारे पर बहकर आ गया और बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि युवती दक्षिण मुंबई के मच्छीमार नगर में रहती थी और रविवार सुबह अपने घर से लापता हो गई थी। उसके माता-पिता ने कफ परेड पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि महिला की मौत की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़