Brij Bhushan Sharan Singh ने Baba Ramdev पर साधा निशाना, स्वदेशी अभियान पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वदेशी के नाम पर शुरू हुआ अभियान अब नकली उत्पादों और विदेशी सामानों तक सिमट गया है। साथ ही उन्होंने देश में नकली घी के मुद्दे पर भी सवाल खड़े किए।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को योग गुरु बाबा रामदेव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मूल रूप से स्वदेशी के नाम पर शुरू किया गया अभियान अब नकली उत्पादों और विदेशी सामानों तक फैल गया है। सिंह ने रामदेव को विरोध प्रदर्शन करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर योग गुरु आंदोलन शुरू करने का इरादा रखते हैं, तो उन्हें इस बार निर्णायक लड़ाई लड़नी चाहिए और ‘‘एक आदमी की तरह’’ ऐसा करना चाहिए। जिला मुख्यालय के एक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सिंह ने बाबा रामदेव के आंदोलन के संबंध में एक प्रश्न पर कहा कि रामदेव ने स्वदेशी के मुद्दे को उठाना शुरू किया था, इसलिए, उनका आंदोलन उचित था।
हालांकि, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रामदेव अब ‘विदेशी’ अधोवस्त्र भी बनाने लगे हैं। सिंह ने रामदेव के पिछले विरोध प्रदर्शनों को याद करते हुए कहा कि इस बार उनसे कहा जाना चाहिए कि वह सिंदूर लगाकर और सलवार पहनकर न आएं। सिंह ने यह भी दावा किया कि देश में नकली घी के प्रचलन को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं और उन्होंने इसके लिए रामदेव को जिम्मेदार ठहराया।
अन्य न्यूज़














