अगली कारसेवा में नहीं चलेगी गोली, CM योगी बोले- रामभक्तों पर होगी पुष्प वर्षा

अनुराग गुप्ता । Nov 3 2021 5:04PM
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे याद है कि 2017, 2018, 2019 में भी एक ही नारा गूंज रहा था- 'योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो। मैं तब भी कह रहा था कि मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि 31 साल पहले अयोध्या में क्या हो रहा था ?
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 वर्ष पहले अयोध्या में दीपोत्सव की चर्चा सामने आई थी, तो अयोध्या में ही आज के दिन ये आयोजन नहीं हो रहा था। हमारी सरकार ने तय किया कि अगर अयोध्या को उसकी नई पहचान दीपोत्सव कार्यक्रम से माध्यम से दिलवानी है।
इसे भी पढ़ें: दीपोत्सव के लिए तैयार अयोध्या, जलाए जाएंगे 9 लाख दिए, सीएम योगी ने की खास अपील
मंदिर निर्माण का गूंज रहा था नारा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे याद है कि 2017, 2018, 2019 में भी एक ही नारा गूंज रहा था- 'योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो। मैं तब भी कह रहा था कि मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि 31 साल पहले अयोध्या में क्या हो रहा था ? 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 को रामभक्तों पर बर्बर तरीके से गोलियां चलाई गईं थीं। बर्बर लाठीचार्ज हो रहा था। तब जय श्रीराम बोलना अपराध माना जा रहा था।इसे भी पढ़ें: CM योगी का दावा, कहा- मेरे कार्यकाल में की गई एक भी नियुक्ति पर उंगली नहीं उठाई जा सकती
रामभक्तों पर होगी पुष्प वर्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग 31 साल पहले रामभक्तों पर गोलियां चला रहे थे, वो आपकी ताकत के आगे झुके हैं। अब लगता है कि अगर कुछ और वर्ष आप इसी तरीके से ले चले, तो अगली कारसेवा के लिए वो और उनका पूरा खानदान लाइन में लगा होगा। उन्होंने आगे कहा कि आप देखना कि अगर अगली कारसेवा होगी, तो गोली नहीं चलेगी। रामभक्तों व कृष्णभक्तों पर पुष्पों की वर्षा होगी।यहां सुने पूरा संबोधन:-
'नई अयोध्या' का संकल्प हो रहा साकार...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 3, 2021
श्री अयोध्या जी में पूर्ण हुई परियोजनाओं का लोकार्पण तथा नवीन परियोजनाओं का शिलान्यास...#DeepotsavInAyodhya https://t.co/xG5GAgCwOX
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़















