कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार शीघ्र होगा: येदियुरप्पा

कांग्रेस के पूर्व विधायक मुनिरत्न के पिछले साल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है।
उन्होंने आर आर नगर में एक रोड शो से पहले कहा, ‘‘उपचुनाव के नतीजों की घोषणा होने के शीघ्र बाद यह होगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उपचुनाव में उनके जीतने पर उन्हें (मुनिरत्न को) बेशक मंत्री बनाने जा रहे हूं।’’ वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मुनिरत्न के बारे में की गई मुख्यमंत्री की इस घोषणा की आलोचना करते हुए कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। आर आर नगर उपचुनाव राज्य में तीनों प्रमुख पार्टियों- भाजपा, कांग्रेस और जद (एस)-- के लिये प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।Cabinet expansion will be done right after the by-poll results. I'll go to Delhi to discuss it. Munirathna Naidu will be made a minister after he wins Rajarajeshwari Nagar by-poll: Karnataka CM BS Yediyurappa in Bengaluru pic.twitter.com/aR5hiQe8jw
— ANI (@ANI) October 31, 2020
इसे भी पढ़ें: सिद्धारमैया की मांग, बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाया जाए विशेष विधानसभा सत्र
कांग्रेस के पूर्व विधायक मुनिरत्न के पिछले साल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है। कांग्रेस ने पूर्व आईएएस अधिकारी डी के रवि की पत्नी एच कुसुमा को, जबकि जद (एस) ने वी कृष्णमूर्ति को उम्मीदवार बनाया है। शहर में आर आर नगर सीटऔर तुमकुरू जिले में सीरा सीट पर उपचुनाव तीन नवंबर को होंगे। मतगणना 10 नवंबर को होगी।
अन्य न्यूज़












