सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तालमेल पर प्रकाश डाला

CDS
ANI

बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भारत के निर्णायक सैन्य अभियान के बारे में बात की।

भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान थलसेना, वायु सेना और नौसेना के बीच तालमेल पर प्रकाश डाला। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पूर्व सैन्य अधिकारियों और विभिन्न थिंक टैंक के प्रतिनिधियों की एक बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भारत के निर्णायक सैन्य अभियान के बारे में बात की।

यह बैठक दिल्ली छावनी स्थित मानेकशॉ सेंटर में हुई। अधिकारियों के अनुसार, बंद कमरे में रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डी एस राणा द्वारा आयोजित करीब 30 मिनट की ब्रीफिंग के दौरान, प्रतिद्वंद्वी द्वारा लगातार चलाए जा रहे भारत विरोधी दुष्प्रचार अभियान और क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता पर इसके प्रभाव पर भी प्रकाश डाला गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़