छत्तीसगढ़: पुलिस ने ढाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में नाबालिग को पकड़ा

police
प्रतिरूप फोटो
ANI

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है जहां बच्ची का परिवार किराए के मकान में रहता है। बच्ची की मां एक निजी अस्पताल में और पिता एक निजी कंपनी में काम करता है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ढाई वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 13 वर्षीय एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है जहां बच्ची का परिवार किराए के मकान में रहता है। बच्ची की मां एक निजी अस्पताल में और पिता एक निजी कंपनी में काम करता है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जब बच्ची अपने घर में अकेली थी, तब मकान मालिक का 13 वर्षीय बेटा वहां पहुंचा और उसने बालिका से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची की मां जब घर पहुंची तो उसने लड़के को रंगे हाथों पकड़ लिया और शोर मचाया। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़