पैंगोंग झील के पास चीन ने इंफ्रास्ट्रक्चर को दी गति, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा, बना रहा सड़कें, पुल और टावर

Pangong Lake
Creative Common
अभिनय आकाश । Aug 31 2022 7:08PM

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास विवादित पैंगोंग त्सो में चीन इंफ्रास्ट्रक्चर को को विकसित कर रहा है। कई जगहों पर नई चौड़ी सड़कों का ब्लैकटॉपिंग शुरू हो गया है। नया निर्माण ढील के दक्षिणी किनारे को रुटोंग में उत्तरी किनारे से जोड़ेगा जहां चीनी सेना तैनात रहती है।

पूर्वी लद्दाख जहां चीन और भारत एलएसी के बहुत करीब दोनों तरफ से नजरें गड़ाए बैठे हैं। पैंगोंग लेक से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। इस इलाके की सैटेलाइट तस्वीरों से कई चौंकाने वाली बात सामने आई हैं। चीन पैंगोंग झील के पास अवैध निर्माण कर रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि चीन एलएसी के पास नई सड़कें, पुल और टॉवर्स बना रहा है। इनमें से ज्यादातर निर्माण उस इलाके में किया जा रहा है जिसे चीन ने 60 साल पहले अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। 

इसे भी पढ़ें: किसी भी देश का रूस के साथ सैन्य अभ्यास करना अमेरिका के लिए चिंताजनक है: व्हाइट हाउस

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास विवादित पैंगोंग त्सो में चीन इंफ्रास्ट्रक्चर को को विकसित कर रहा है। कई जगहों पर नई चौड़ी सड़कों का ब्लैकटॉपिंग शुरू हो गया है। नया निर्माण ढील के दक्षिणी किनारे को रुटोंग में उत्तरी किनारे से जोड़ेगा जहां चीनी सेना तैनात रहती है। चीन द्वारा बनाए जा रहे पुल के बीच में 15 मीटर का गैप भी देखने को मिला है। ये गैप चल रहे निर्माण के बावजूद भी नहीं भरा गया है। 

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान, ‘सीमा की स्थिति’ भारत-चीन के आगे के संबंधों को तय करेगी

ठीक दो साल पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने चीनियों की धीमी प्रतिक्रिया का फायदा उठाते हुए एक आश्चर्यजनक ऑपरेशन को अंजाम दिया। जिसके परिणामस्वरूप कैलाश की टॉप पोस्ट पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया था। कई गतिरोध वाले स्थानों से आंशिक रूप से डिसइंगेजमेंट के बाद चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त कर उन कमियों पर काम करने में लगा है। अब चीन झील पर एक पुल का निर्माण कर रहा है. इसके साथ-साथ यहां इलेक्ट्रॉनिक बुनियादी ढांचा भी मजबूत कर रहा है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़