महिलाओं पर क्लिंटन की नजर, सरकोजी की अकड़ और राजकुमारी डायना की गर्मजोशी, सोनिया गांधी ने किताब में खोले कई राज

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण बिलॉन्गिंग में वैश्विक नेताओं से जुड़ी यादें साझा की हैं। इसमें उन्होंने बिल क्लिंटन की भटकती निगाहों, निकोलस सरकोजी के अहंकारी रवैये और राजकुमारी डायना के आत्मीय स्वभाव का उल्लेख किया है। साथ ही, उन्होंने प्रिंस एडवर्ड के सवाल पर प्रणब मुखर्जी द्वारा दिए कड़े जवाब का भी ज़िक्र किया है।
सोनिया गांधी ने दो प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ यात्राएं कीं और उनके संस्मरण 'बिलोंगिंग' में दुनिया भर के नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों से जुड़े किस्से भरे पड़े हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने दुनिया के कई दिग्गज नेताओं के साथ अपनी मुलाकातों के अनसुने और दिलचस्प संस्मरण साझा किए हैं। इनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की 'भटकती निगाहों' से लेकर फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के अहंकारी रवैये और ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के सहज अपनापन का ज़िक्र शामिल है। सोनिया गांधी ने दिल्ली के होटल मौर्य शेरेटन में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम का ज़िक्र करते हुए लिखा है कि उस समय तक मोनिका लेविंस्की विवाद का असर थोड़ा कम ज़रूर हो गया था, लेकिन पुरानी आदतें इतनी आसानी से नहीं छूटतीं। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा उनके सम्मान में आयोजित रिसेप्शन में मैंने गौर किया कि क्लिंटन बीच-बीच में चुपके से वहां मौजूद आकर्षक महिलाओं को घूर रहे थे।
इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi की आत्मकथा में खुलासा, शुरुआत में Indira Gandhi के गुस्से से कांप जाती थीं
किताब में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के भारत दौरे का भी उल्लेख है, जहाँ सोनिया गांधी ने उनके अहंकारी अंदाज़ को रेखांकित किया। इसके विपरीत, ब्रिटेन की दिवंगत राजकुमारी डायना के साथ उनकी मुलाकात बेहद आत्मीय और खुशनुमा रही। इस मुलाकात का एक हल्का-फुल्का किस्सा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि प्रिंसेस डायना ने सोनिया गांधी की माँ से इतालवी भाषा में बातचीत की और उन्हें प्यार से "नोना" (Nonna - इतालवी में नानी या दादी) कहकर संबोधित किया था। 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रिंस चार्ल्स और कैमिला (जो उस समय डचेस ऑफ कॉर्नवाल थीं) के सम्मान में एक डिनर का आयोजन किया। डिनर के दौरान, प्रिंस एडवर्ड ने गांधी और सिंह का अभिवादन किया, और फिर अन्य मंत्रियों की ओर मुड़कर पूछा और आप लोग - आप कौन हैं? इसके बाद वहां सन्नाटा छा गया। प्रणब जी, जो अपनी पूरी 5 फुट 3 इंच की लंबाई में तनकर खड़े हुए, उन्होंने कड़े लहजे में कहा, "मैं प्रणब मुखर्जी हूँ, भारत का वित्त मंत्री, और ये मेरे कैबिनेट सहयोगी हैं। जिसपर राजकुमार एडवर्ड ने कहा हाँ, बिल्कुल।
इसे भी पढ़ें: Sonia Gandhi की आत्मकथा में खुलासा, भारत दौरे पर Bill Clinton खूबसूरत महिलाओं को घूरते थे
सोनिया गांधी के अनुसार जिस दिन डायना ने ताजमहल के सामने उस बेंच पर अकेले बैठकर तस्वीर खिंचवाई थी जिसे मैं प्रेम की बेंच कहती हूं। उसी दिन वे देर शाम चाय पर हमारे यहां आए थे। प्रिंस चार्ल्स बातचीत में खुलकर हिस्सा ले रहे थे और काफी मजाकिया थे लेकिन डायना उदास नजर आ रही थीं। हालांकि लाल और बैंगनी रंग के आकर्षक दो पीस परिधान में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। हमने उनकी भारत यात्रा के दौरान देखी और पसंद की गई चीजों के बारे में बातचीत की। सोनिया गांधी ने बताया कि उस दौरान उनकी मां भारत आई हुई थीं और वह मशहूर राजकुमारी से मिलना चाहती थीं। उनकी बेटी प्रियंका ने भी अपनी 'नॉन्ना' (नानी) का डायना से परिचय कराने पर जोर दिया। डायना ने पूछा कि वह इतनी शांत क्यों हैं। इस पर प्रियंका ने तुरंत जवाब दिया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि मैंने उन्हें कुछ नहीं बोलने को कहा था क्योंकि वह केवल इतालवी भाषा बोलती हैं। यह सुनकर डायना जोर से हंस पड़ीं और तुरंत मेरी मां की ओर मुड़ीं। उन्होंने मेरी मां की तरफ हाथ आगे बढ़ाते हुए कहा पियाचेरे, कोमे स्ताई? (आपसे मिलकर खुशी हुई, आप कैसी हैं?)
अन्य न्यूज़














