तटरक्षक बल ने गुजरात तट के पास घायल मछुआरे की जान बचाई

fisherman
प्रतिरूप फोटो
ANI

भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री बचाव उप-केंद्र (एमआरएससी) ने पिपावाव से लगभग 38 समुद्री मील दूर भारतीय मछुआरों की नौका अंबाजी से एक त्वरित चिकित्सा सहायता का समन्वय किया।

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात तट के पास एक घायल मछुआरे को एक नौका से निकालकर उसकी जान बचाई। बल ने बुधवार को यह जानकारी दी। आईसीजी ने कहा कि उसने अमरेली जिले के पिपावाव से लगभग 38 समुद्री मील दूर भारतीय मछुआरों की एक नौका (आईएफबी) से निकाला और उसे शीघ्र चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

आईसीजी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘जाफराबाद के मत्स्य पालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक से प्राप्त संदेश पर कार्रवाई करते हुए, भारतीय तटरक्षक बल के समुद्री बचाव उप-केंद्र (एमआरएससी) ने पिपावाव से लगभग 38 समुद्री मील दूर भारतीय मछुआरों की नौका अंबाजी से एक त्वरित चिकित्सा सहायता का समन्वय किया।’

इसने बताया कि आईसीजी जहाज सी-419 का मार्ग परिवर्तन किया गया और एक मछुआरे को बचा लिया गया। मछुआरे के हाथ की हड्डी टूट गई थी और उसके चेहरे पर चोटें थीं। आईसीजी ने कहा, ‘‘नौका पर प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद घायल व्यक्ति को अग्रिम चिकित्सा देखभाल के लिए मत्स्य अधिकारियों को सौंप दिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़