भाजपा नेता को थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर निधि निवेदिता का हुआ तबादला

a

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने मंगलवार को राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता का तबादला कर दिया। निवेदिता ने इस साल जनवरी में नागरिकता संशोधन अधिनियम :सीएए: की समर्थन रैली के दौरान भाजपा के एक स्थानीय नेता को थप्पड़ मार दिया था।

भोपाल। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने मंगलवार को राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता का तबादला कर दिया। निवेदिता ने इस साल जनवरी में नागरिकता संशोधन अधिनियम :सीएए: की समर्थन रैली के दौरान भाजपा के एक स्थानीय नेता को थप्पड़ मार दिया था। भाजपा की शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव का भी तबादला कर दिया।

इसे भी पढ़ें: विधायकों को तोड़ने की संस्कृति से लोकतंत्र को गंभीर खतरा: भाकपा

सोमवार रात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अगले ही दिन चौहान ने निवेदिता और यादव के तबादले का आदेश जारी किया है। एक अधिकारी ने बताया कि राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता का प्रदेश सचिवालय में उप सचिव के तौर पर तबादला किया गया है जबकि नीरज कुमार सिंह को उनके स्थान पर राजगढ़ का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव का तबादला प्रदेश सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़